factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Buffalo पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
- Buffalo meaning in Hindi - Buffalo का हिंदी में मतलब या अर्थ भैंस है। चलिए भैंस के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप भैंस पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
भैंस क्या है (Bhains kya hota hai)
- भैंस क्या होती है - भैंस चार पैरों वाला एक स्तनधारी जानवर है। भैंस मुख्य रूप से एक दुधारू पशु है जिसका मतलब है इसे दूध के लिए पाला जाता है। चलिए भैंस के बारे में विस्तार में जानकारी जान लेते है।
1. भैंस ज्यादातर मैदानी इलाकों में रहती हैं, लेकिन कुछ भैंसे नदी घाटियों के साथ-साथ जंगलों में भी रहने के लिए जानी जाती हैं।
मुर्रा भैंस की जानकारी (Murrah bhains)
2. मुर्रा भैंस - मुर्रा, भैंसों की सबसे महत्वपूर्ण नस्ल है जिसे कुंडी और काली भी कहा जाता है। यह नस्ल ज्यादातर हरियाणा के रोहतक, हिसार और जींद, पंजाब के नाभा और पटियाला जिलों और दिल्ली राज्य के दक्षिणी भागों में पाए जाते है।
3. एक मुर्रा भैंस आमतौर पर प्रति दिन 10 लीटर से लेकर 16 लीटर तक दूध दे सकती है।
4. जाफराबादी, भैंस की सबसे भारी भारतीय नस्ल है। यह गुजरात के गिर के जंगलों, कच्छ और जामनगर जिलों में पाया जाता है।
5. भैंस 6 से 7 फीट तक लंबा हो सकता है और 907 किलोग्राम तक भरी हो सकता है।
6. भैंस (Buffalo in Hindi) को लगभग 5000 साल पहले भारतीय उपमहद्वीप में पालतू बनाया गया था। मध्यम वर्षा वाला क्षेत्र इनके लिए सबसे अच्छा होता है क्योंकि इन्हे अपने दैनिक स्नान के लिए भरपूर पानी की आवश्यकता होती है।
भैंस का दूध पीने से क्या फायदा है (Bhains ka dudh pine ke fayde)
7. भैंस का दूध पीने के फायदे - भैंस के दूध में उच्च प्रोटीन और वसा (fat) की मात्रा होती है, जो इसे मक्खन, क्रीम और दही के उत्पादन के लिए एक समृद्ध और मलाईदार बनावट देता है। भारत, भैंस के दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। भैंस के दूध में कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो इसे मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाता है। भैंस के दूध में कैल्शियम भी मौजूद होता है, जो हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक खनिज प्रदान करता है।
भैंस क्या खाती है (Bhains kya kya khati hai)
8. भैंस क्या खाता है - भैंस शाकाहारी होते है और एक दिन में लगभग 27 किलोग्राम तक पौधे और घास खा सकते है। गायों की तरह, भैंस भी भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए इसे अच्छे से चबाकर खाते है।
9. 3 साल की उम्र तक पहुंचने पर भैंस को वयस्क माना जाता है। आमतौर पर सितंबर से फरवरी तक प्रजनन का समय होता है और बछड़े को पैदा होने में नौ महीने लगते हैं। बछड़ा पैदा होते हैं कम से कम एक साल के लिए अपनी माँ पर निर्भर होता हैं।
भैंस की उम्र कितनी है (Bhains ki umra kitni hoti hai)
10. भैंस का जीवनकाल कितना होता है - भैंस का जीवनकाल या उम्र 20 से 22 साल का होता है।
भैंस पालन की जानकारी (Bhains palan)
11. भैंस पालन - भैंस पालन एक लाभदायक व्यवसाय है। भैंस विशेष रूप से चावल के खेतों को चरने के लिए बहुत उपयुक्त हैं, और इनके दूध में गाय के दूध की तुलना में वसा और प्रोटीन अधिक होता है। मुर्रा भैंस, भैंस पालन के लिए उपयुक्त भैंस है क्यूंकि यह सामान्य भैंस की तुलना में अधिक दूध दे सकती है। एक मुर्रा भैंस हर दिन आसानी से 10 से 16 लीटर तक दूध दे सकती है।
भैंस का वैज्ञानिक नाम (Bhains ka vaigyanik naam kya hai)
12. भैंस का वैज्ञानिक नाम क्या है - भैंस का वैज्ञानिक नाम बुबालुस बुबालिस (Bubalus bubalis) हैं।
भैंस कितने प्रकार की होती हैं (Bhains kitne prakar ke hote hain)
13. भैंस की नस्ल कौन सी है - भैंस की कुछ प्रमुख नस्लों या प्रकार के नाम है - मुर्रा भैंस, भदावरी भैंस, जाफराबादी भैंस, पंढरपुरी भैंस, बन्नी भैंस, सुरती भैंस, मेहसाणा भैंस, नागपुरी भैंस और नीली-रवि भैंस।
भदावरी भैंस की विशेषता (Bhadawari bhains ki visheshta)
14. भदावरी भैंस की विशेषताएं - भदावरी भैंस, भारत में अधिकतर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। भदावरी भैंस अपने दूध में पाए जाने वाले वसा (fat) की उच्च मात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं, इसके दूध में वसा 6.0 से लेकर 12.5% तक हो सकती है। भदावरी भैंस की दूध देने की अवधी लगभग 272 दिन है और इस अवधी के दौरान ये भैंस 752 से 810 लीटर तक दूध दे सकती हैं।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में