Information about Scorpion in Hindi or Essay | बिच्छू के बारे में जानकारी | Bichhu ke bare mein jankari
- Scorpion meaning in Hindi - Scorpion का हिंदी में मतलब या अर्थ बिच्छू है। चलिए बिच्छू के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप बिच्छू पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
1. बिच्छू के आठ पैर होते हैं, और एक संकरी खंड वाली पूंछ होती है जो अक्सर उनकी पीठ के ऊपर मुड़ती है, जिसके अंत में एक विषैला डंक होता है।
2. बिच्छू अपने शिकारियों को मारने के लिए अपनी जहरीली पूंछ से डंक मरते है। पूंछ का इस्तेमाल शिकारियों के खिलाफ एक उपयोगी बचाव के रूप में भी किया जाता है।
3. बिच्छू की प्रजाति का आकार 0.09 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक होता है।
4. अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों पर बिच्छू पाए जा सकते हैं।
बिच्छू कितने प्रकार के होते हैं (Bichhoo kitne prakar ki hoti hai)
5. बिच्छू कितने प्रकार के होते है - बिच्छू की लगभग 2000 प्रजातियाँ या प्रकार होते हैं, आमतौर पर इंसानों को बिच्छू और उसके जहरीले डंक से डर लगता है, लेकिन बिच्छू की प्रजातियों में केवल 30 से 40 प्रजातियों में ही जहर होता है जो इंसानों को मारने में सक्षम है।
6. बिच्छू अक्सर दिन में चट्टानों के नीचे और जमीन में छेद करके उसके अंदर रहते है और रात के वक्त भोजन की तलाश में बहार निकलते है।
बिच्छू क्या खाता है (Bichhu kya khata hai)
7. बिच्छू क्या खाते हैं - बिच्छू अधिकतर कीड़ों को खाता है। इसके अलावा वे मकड़ियां, छिपकलियां और छोटे चूहों का भी शिकार करते है। बिच्छू एक बार में भारी मात्रा में भोजन खा सकते है, इसका कारण उनके बड़े भोजन भंडारण अंग है। यदि आवश्यक हो तो वे बिना खाए 6 से 12 महीने तक जीवित रह सकते हैं।
8. बिच्छू के दो विष ग्रंथियाँ होती हैं जो शिकार और आत्मरक्षा में प्रयुक्त विष उत्पन्न करती हैं।
9. बिच्छू केवल अपने शिकार को मारने के लिए अपने डंक का उपयोग नहीं करते, वे इसका इस्तेमाल शिकारियों के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए भी करते हैं, जैसे कि सांप, छिपकली और पक्षी अदि।
10. हेट्रोमैट्रस स्वाम्मेरडेमि (Heterometrus swammerdami) 9 इंच लंबाई के साथ दुनिया का सबसे बड़ा बिच्छू है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में