factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Hathi पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. हाथी की तीन अलग-अलग प्रजातियां हैं - अफ्रीकी सवाना हाथी, अफ्रीकी वन हाथी और एशियाई हाथी।
Hathi ka vajan (हाथी का वजन)
2. हाथी का वजन कितना होता है - हाथी दुनिया का सबसे बड़ा भूमि पर रहने वाला जानवर है। नर अफ्रीकी हाथी 3 मीटर लंबे और वजन 4,000 से 7,500 किलोग्राम के बीच होता है। एशियाई हाथी थोड़े छोटे होते हैं, जिनकी लंबाई 2.7 मीटर तक होती है और इनका वजन 3,000 से 6,000 किलोग्राम होता है।
Hathi ke kan (हाथी के कान)
3. हाथी के कान - अफ्रीकी हाथियों को उनके एशियाई चचेरे भाइयों से पहचानने का एक आसान तरीका है - उनके कान, अफ्रीकी हाथियों के कान बड़े आकार के होते हैं जबकि एशियाई हाथियों के कान छोटे आकार के होते हैं।
Hathi kya khata hai (हाथी क्या खाता है)
4. हाथी क्या खाना खाता है - हाथी शाखाहारी होते है। हाथी हर दिन लगभग 12 से 18 घंटे घास, पौधें और फलों को खाते हैं। वे अपने भोजन को सूँघने और अपने मुँह तक पहुंचने के लिए अपनी लंबी सूंड का उपयोग करते हैं। एक बड़ा हाथी प्रतिदिन औसतन 200 से 400 किलो भोजन खाता है और वहीँ हाथी का 4 से 6 साल का बच्चा प्रतिदिन लगभग 50 से 100 किलो भोजन खाता है।
5. हाथियों ने अपना ही सनस्क्रीन बनाया है। नदी या दलदल स्नान के बाद, वे अपनी त्वचा को गर्म, जलती धूप से बचाने के लिए मिट्टी और रेत को अपने ऊपर फेंकते हैं।
6. अविश्वसनीय यादगश के साथ हाथी अत्यधिक सामाजिक जानवर हैं। यह उनके बड़े दिमाग के कारण सम्बव हो सका है, जो बड़े पैमाने पर 5kg तक पहुंच सकता है।
Hathi ki sund (हाथी की सूंड)
7. हाथी की सूंड - हाथी स्मार्ट, सामाजिक और अविश्वसनीय रूप से मजबूत जीव होते हैं। हाथी सूंड इतना शक्तिशाली और सटीक है कि यह अपने बछड़ों को उठा और ले जा सकते है, इसके अलावा फूलों को चुनने जैसे अधिक नाजुक कार्यों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा हाथी अपने सूंड को खुदाई करने, वस्तुओं को उठाने, भोजन इकट्ठा करने, पेड़ों से छाल निकलकर खाने, और अपनी रक्षा करने अदि में उपयोग करते है।
Hathi ka Bacha (हाथी का बच्चा)
8. हाथी का बच्चा - सबसे बड़े भूमि में रहने वाले स्तनपायी के रूप में, हथनियो को 22 महीनों की सबसे लंबी गर्भावस्था होती है। नवजात बछड़ों का वजन लगभग 90 किलोग्राम होता है और यह लगभग 3 फीट लम्बे होते है।
9. हाथी के बच्चे 10 साल तक अपनी माँ के साथ रहते हैं।
10. हाथी ऐसी आवाजें निकालते हैं जिन्हें हम सुन भी नहीं सकते। उनकी कुछ आवाजें इतनी धीमी होती है, कि वो मानव को सुनाई देने की सीमा से नीचे हैं, और ये अद्भुत जानवर अकेले आवाजों से अपने 100 से अधिक विभिन्न दोस्तों को पहचान सकते हैं।
Hathi ka anda (हाथी का अंडा)
11. हाथी अंडा कैसे देता है - हाथी अंडे नहीं डालती बल्कि हाथी में मनुष्यों की तरह गर्भावस्था होती है जिसका मैंने ऊपर वर्णन किया है।
Hathi ke dant (हाथी के दांत)
12. हाथी के दांत कितने होते हैं - हाथियों के कुल 26 दाँत होते हैं, इसमें इनके दो टस्क भी शामिल हैं जो आपको बहार दिकते है। मनुष्यों के विपरीत, अपने जीवनकाल में एक बार नहीं बल्कि छह बार हाथी के मुँह के अंदर के दांत गिरते और फिर नए दांत आते है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में