Information about Giraffe in Hindi or Essay | जिराफ जानवर की जानकारी या जिराफ पर निबंध | Giraffe janwar ki Jankari ya nibandh lines mein
- Giraffe meaning in Hindi - Giraffe का हिंदी में मतलब या अर्थ जिराफ़ है। चलिए जिराफ़ के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप जिराफ पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
giraffe ka weight kitna hota hai (जिराफ़ का वजन कितना होता है)
1. जिराफ का वजन - एक नर जिराफ़ का औसत वजन लगभग 1200 किलोग्राम तक हो सकता है और वहीँ मादा का लगभग 800 किलोग्राम तक हो सकता है।
Giraffe ki gardan (जिराफ़ की गर्दन)
2. जिराफ की गर्दन - जिराफ़ की गर्दन 1.5 से 1.8 मीटर तक लम्बी होती है। जिराफ़ की लंबी गर्दन उसे लंबे पेड़ो की पत्तियां और फल अदि खाने में मदद करती है।
3. जिराफ का निवास स्थान आमतौर पर अफ्रीकी सवाना, घास के मैदान या खुले जंगलो में पाया जाता है।
4. जिराफ की पूंछ के बाल मानव बालों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक मोटे होते हैं।
5. सिर पर सींग से जिराफ के लिंग की पहचान करना संभव है। नर और मादा दोनों के सींग होते हैं लेकिन मादाओं की सींग छोटी होती हैं और शीर्ष पर बालों से ढकी होती हैं। नर जिराफ में 3 अतिरिक्त सींग हो सकते हैं।
6. जिराफ के चार पेट होते हैं, अतिरिक्त पेट भोजन को पचाने में सहायक होते है।
Giraffe ka baccha (जिराफ का बच्चा)
7. जिराफ का बच्चा - जिराफ़ का गर्भकाल 15 महीने का होता है। एक मादा जिराफ खड़ी होकर जन्म देती है। बछड़ा लगभग 6 फीट से जमीन पर गिर जाता है, लेकिन इसे गिरने पर चोट नहीं लगती।
8. जिराफ में नीले-बैंगनी रंग की जीभ होती है जो कठोर होते हैं और कंटीले बबूल के पेड़ को खाने में मदद करते हैं।
Giraffe ki height kitni hoti hai (जिराफ़ की लंबाई कितनी होती है)
9. जिराफ की लंबाई - जिराफ पृथ्वी पर सबसे लंबे स्तनधारी हैं। जिराफ़ लंबाई में 4 से 6 मीटर तक बढ़ सकते है। अकेले उनके पैर कई मनुष्यों से लम्बे होते हैं — लगभग 6 फीट।
Giraffe kitne ghante sota hai (जिराफ कितने घंटे सोता है)
10. जिराफ कितने घंटे सोता है - जिराफ को 24 घंटे की अवधि में केवल 5 से 30 मिनट नींद की आवश्यकता होती है। वे अक्सर इसे झपकीयों में प्राप्त करते हैं जो एक समय में केवल एक या दो मिनट तक रह सकता है वहीँ अगर जिराफ़ कैद (captivity) में है तो यह जानवर हर दिन 4.6 hours तक सो सकता है। जंगलों में जिराफ खड़े होकर या फिर बैठकर सोते है, लेटकर वे कभी नहीं सोते क्योंकि उन्हें शिकारियों का हमेश डर सताता है, इसके अलावा पलटकर सोने पर उनके पेट में मौजूद सामग्री उनके फेफड़ों में प्रवेश कर सकती है जिससे जिराफ का दम घुट सकता है।
Giraffe kya khata hai (जिराफ क्या खाता है)
11. जिराफ क्या खाता है - जिराफ शाकाहारी हैं, जिसका अर्थ है वे केवल पौधे खाते हैं। उनकी लंबी गर्दन उन्हें पत्तियों, बीजों, फलों, कलियों और शाखाओं तक पहुंचने में मदद करती है। वे एक दिन में 34 किलोग्राम तक भोजन खा सकते हैं।
जिराफ को हिंदी में क्या कहते हैं (What is giraffe called in Hindi)
12. जिराफ को हिंदी में क्या बोला जाता है - Giraffe को हिंदी में जिराफ़ कहते है। बाले ही अंग्रेजी शब्द है लेकिन मैंने बचपन से लोगो को Giraffe को हिंदी में भी जिराफ़ ही बोलते हुए सुना है। मैंने डिक्शनरी भी चेक की उसमे मैंने जिराफ़ के लिए कुछ शब्द जैसे महाग्रीव, चित्रक्रमेल, चित्रोष्ट्र अदि शब्द देखे जिसका मैंने कभी किसी के द्वारा उच्चारण करते हुए नहीं सुना। तो अंत में यह कहूंगा की Giraffe का हिंदी में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाला शब्द जिराफ़ है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में