Information about Duck in Hindi or Essay | बत्तख के बारे में जानकारी या निबंध | Batak in Hindi ya Batak par nibandh lines mein
- Duck meaning in Hindi - Duck का हिंदी में मतलब या अर्थ बत्तख है। चलिए बत्तख के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप बत्तख पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
बतख क्या है
1. बतख क्या होती है - बत्तख ज्यादातर जलीय पक्षी हैं जो ताजे पानी और समुद्र के पानी दोनों में रहते हैं और अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं।
बतख क्या खाते हैं (Batakh kya khati hai)
2. बतख क्या खाती है - बत्तख सर्वाहारी होते हैं। वे जलीय पौधों, छोटी मछलियों, कीड़े आदि को खाते है। बतख़ के बच्चे को मटर, मक्का, हरी बीन्स, पक्की हुई गाजर, उबले अंडे, टमाटर, घास, दूध आदि खिला सकते है। औसतन, हर दिन एक वयस्क बतख लगभग 170 से 200 ग्राम तक भोजन खा सकते हैं। एक बतख को खिलाने की मात्रा प्रजातियों और आपके द्वारा उन्हें पालने के उद्देश्य पर निर्भर करती है जैसे मांस उत्पादन, अंडा देने के लिए या फिर पालतू पक्षी के रूप में।
3. बतख जिज्ञासु और मैत्रीपूर्ण जीव हैं जिसकी वजह से इसे पालतू जानवरों और खेत के जानवरों के रूप में 500 से अधिक वर्षों से पालतू बनाया गया है।
4. बत्तख की सबसे आम और मान्यता प्राप्त प्रजाति मलार्ड या जंगली बतख है। ये बतख अमेरिका, यूरोप, एशिया, उत्तरी अफ्रीका में पायी जाती है।
बतख का जीवनकाल
5. बतख की उम्र - एक घरेलू बतख का औसत जीवनकाल या उम्र 10 वर्ष या उससे कम है। मलार्ड या जंगली बत्तख जंगलों में 5 से 10 साल और कैद में 8+ साल तक जीवित रहते हैं।
6. न्यूज़ीलैंड के पैराडाइस शेल्डक नमक बत्तख में अक्सर जीवन भर के लिए एक साथी होता है।
7. बत्तख के पैरों में कोई तंत्रिका या रक्त वाहिकाएं नहीं होती हैं, जिसकी वजह से उनके पैरों को ठंड महसूस नहीं होती। यही कारण है की बत्तख बर्फीले पानी में तैरने, और बर्फ में चलने में सक्षम होते है।
8. घरेलू बतख की लगभग 40 नस्लें हैं, जिनमें से सबसे लोकप्रिय व्हाइट पेकिन है।
9. उड़ने वाले बतख आम तौर पर हवा में 200 से 4,000 फीट तक पहुँच सकते है।
10. बत्तखों के जालीदार पैर होते हैं, जो उन्हें अच्छे तैराक बनाते है।
बतख पालन की जानकारी (Batakh palan ki jankari)
11. बतख पालन - बतख पालन मुख्य रूप से बतख के मांस और अंडों के लिए किया जाता हैं। ये पक्षी विनम्र जानवर हैं और इस वजह से इसे पलना "आसान" माना जाता है। बतख पालन इसलिए भी आसान होता है क्यूंकि वे औद्योगिक कृषि अपशिष्टों को खा सकते है इसके अलावा वे दलदली क्षेत्रों, और यहां तक कि उन क्षेत्रों में भी रह सकते हैं जहां कोई भी कृषि फसलें उगाई नहीं जा सकती।
बतख के अंडे (Batak ke ande)
12. बतख का अंडा - बतख के अंडे आमतौर पर मुर्गी के अंडे से बड़े होते हैं। मुर्गी के अंडे की तुलना में बतख के अंडे लगभग 50 प्रतिशत बड़े होते हैं। बतख के अंडे आमतौर पर सफेद होते हैं, लेकिन कुछ नस्लें हल्के हरे / नीले अंडे देते हैं।
बतख के अंडे खाने के फायदे (Batak ke ande ke fayde)
13. बतख के अंडे के फायदे - बतख के अंडे में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी 12, विटामिन ए, थियामिन आदि मौजूद होते हैं। वे ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत हैं, जो एक सामान्य मानव चयापचय (metabolism) के लिए महत्वपूर्ण हैं।
बतख की आवाज (Batak ki awaz)
14. बतख की आवाज कैसी होती है - बतख की आवाज क्वेक (Quack) है। बतख अपने आपस में सवांद करने के लिए क्वेक आवाज निकलती है।
बतख का वैज्ञानिक नाम (Batak ka vaigyanik naam)
15. बतख का वैज्ञानिक नाम अनस प्लैटीरिनचोस डोमेस्टिकस (Anas platyrhynchos domesticus) हैं।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में