Information about Panda in Hindi or Essay | पांडा जानवर के बारे में जानकारी या निबंध | Panda ke bare mein jankari ya nibandh lines mein
- Panda meaning in Hindi - Panda का हिंदी में मतलब या अर्थ पांडा है। चलिए पांडा के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप पांडा पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
Giant Panda in Hindi (जायंट पांडा)
1. Giant panda animal in Hindi - विशाल पांडा या जायंट पांडा चीन का मूल निवासी हैं। विशाल पांडा मुख्य रूप से दक्षिण पश्चिम चीन के पहाड़ों में समशीतोष्ण (Temperate) जंगलों में पाए जाते हैं।
2. पांडा एक लुप्तप्राय प्रजाति हैं। जनसंख्या के अनुमान के अनुसार जंगलो में लगभग 2000 पांडा रहते है।
3. जन्म के समय एक विशाल पांडा के बच्चे का वजन लगभग 150 ग्राम होता है।
4. वयस्क पांडा का वजन 150 किलोग्राम तक हो सकता है।
5. विशालकाय पांडा जंगलों में लगभग 20 साल तक जीवित रहा सकता है।
Panda kya khata hai (पांडा क्या खाता है)
6. पांडा क्या खाता है - एक पांडा का आहार लगभग पूरी तरह से बांस होता है। एक पांडा के दैनिक आहार में लगभग पूरी तरह से विभिन्न बांस प्रजातियों के पत्ते और तने शामिल होते हैं। वे हर दिन कम से कम 12 से 16 घंटे तक बांस का भोजन करते हैं। क्योंकि बांस में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है, इसी वजह से पांडा रोजाना इसका बहुत अधिक सेवन करते हैं। उपलब्ध होने पर पांडा मांस, मछली और अंडे भी खा सकते है लेकिन इनका 99 प्रतिशत भोजन बांस ही हैं।
7. विशालकाय पांडा एक दिन में लगभग 10 किलो तक बांस खाते हैं।
8. विशालकाय पांडा पेड़ों पर चढ़ने में माहिर होते है और तैर भी सकते हैं।।
9. पांडा आलसी होते हैं - खाने और सोने में उनका ज्यदातर समय निकल जाता है।
10. चीन में पांडा को शांति का प्रतीक माना जाता है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में