Information about Krishna river in Hindi | कृष्णा नदी के बारे में जानकारी | Krishna nadi ke bare mein jankari
- Krishna river meaning in Hindi - Krishna river का हिंदी में मतलब या अर्थ कृष्णा नदी है। चलिए कृष्णा नदी के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप कृष्णा नदी पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
- 1. गंगा, गोदावरी और ब्रह्मपुत्र के बाद कृष्णा नदी भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है। कृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक महत्त्वपूर्ण नदी है।
कृष्णा नदी कहां से निकलती है (Krishna nadi kahan se nikalti hai)
- 2. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है - कृष्णा नदी महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट पर महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) के पास से निकलती है।
कृष्णा नदी कहां पर स्थित है (Krishna nadi kahan hai)
- 3. कृष्णा नदी कहाँ है - कृष्णा नदी चार राज्यों से होकर बहती है। कृष्णा नदी महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर से निकलने के बाद, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है।
- 4. महाराष्ट्र से निकलने के बाद कृष्णा नदी कर्नाटक की ओर बहती है और तेलंगाना में प्रवेश करती है।
- 5. कृष्णा नदी अंत में आंध्र प्रदेश के हमसलादेवी में बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
कृष्णा नदी की लंबाई कितनी है (Krishna nadi ki kul lambai kitni hai)
- 6. कृष्णा नदी की कुल लंबाई 1400 km और कवरेज क्षेत्र 258,948 वर्ग km है।
कृष्णा नदी की सहायक नदियां कौन सी है (Krishna nadi ki sahayak nadiya)
- 7. कृष्णा नदी की सहायक नदियाँ - कृष्णा नदी की सहयक नदियों में भीमा नदी, तुंगभद्रा नदी, वीणा नदी, पंचगंगा नदी, मालप्रभा नदी, घाटप्रभा नदी, मूसी नदी, दूधगंगा नदी, गायत्री नदी, नीरा नदी, पलरू नदी, कोयना नदी आदि शामिल हैं।
- 8. कृष्णा पुष्करम मेले का आयोजन कृष्णा नदी के तट पर हर 12 साल के अंतराल के बाद किया जाता है।
- 9. आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में संगमेश्वरम कृष्णा नदी के पास स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।
- 10. कृष्णा नदी का डेल्टा भारत के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है, लेकिन यह मानसूनी बाढ़ के दौरान भारी मिट्टी का क्षरण करता है।
कृष्णा नदी पर कौनसा बांध बना हुआ है (Krishna nadi par konsa bandh hai)
- 11. कृष्णा नदी पर कौनसा बांध स्थित है - कृष्णा नदी पर कई सरे बांध बने हुए है क्योंकि यह नदी 4 राज्यों से होकर बहती है। कृष्णा नदी पर बने कुछ बांधो के नाम है कोडाशी बांध, श्रीशैलम बांध, नागार्जुन सागर बांध, जुरला बांध, अलमट्टी बांध।
कृष्णा नदी पर परियोजना (Krishna nadi pariyojana)
- 12. कृष्णा नदी परियोजना - कृष्णा नदी पर बांध के रूप में कई परियोजनाएं है। तुंगभद्रा नदी परियोजना एक अंतर-राज्यीय परियोजना है जिसके अंतर्गत तुंगभद्रा नदी के पानी को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच शेयर किया जाता है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
नदियों से जुडी जानकारी हिंदी में