Nevla in Hindi | नेवला | Mongoose in Hindi
- Mongoose meaning in Hindi - Mongoose का हिंदी में मतलब नेवला है। चलिए नेवले के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप नेवले पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
Nevla kya hota hai (नेवला क्या होता है)
1. नेवला एक स्थलीय मांसाहारी, स्तनपायी जानवर है। सबसे छोटा नेवला जो की डॉर्फ़ नेवला (Dwarf mongoose) के नाम से भी जाना जाता है लंबाई में 10 इंच तक पहुंच सकता है और 400 ग्राम तक इसका वजन हो सकता हैं। सबसे बड़ा नेवला लंबाई में 28 से 30 इंच तक पहुंच सकता है और इसका वजन 3 किलोग्राम तक हो सकता है।
Nevla kya khata hai (नेवला क्या खाता है)
2. नेवला क्या-क्या खाता है - नेवले सर्वाहारी होते है, वे मांस और वनस्पति दोनों खाते हैं। आमतौर पर, वे छोटे जानवरों जैसे पक्षी, सरीसृप (reptiles), मछली, सांप, केकड़े, मेंढक और कीड़े खाना पसंद करते हैं, इसके अलावा वे अंडे, नट्स, फल, जड़, जामुन और बीज भी खाते है।
3. नेवला बहुत तेज और फुर्तीले जीव हैं। इसी वजह से वे विषैले सांप को हरा सकते हैं।
4. नेवला दूसरे जानवरों द्वारा खाली किए गए बीलों में रहते हैं। वे अपने दम पर शायद ही कभी खुदाई करते हैं।
5. मादा नेवाले प्रति वर्ष 4 बच्चो को जन्म देती हैं। वे अंधे पैदा होते हैं।
नेवला की उम्र कितनी होती है
6. नेवला का जीवनकाल या उम्र - नेवाले जंगलों में लगभग 6 साल और कैद में 20 साल तक जीवित रह सकते हैं।
Nevla ki prajati (नेवला की प्रजाति)
7. नेवलों की 34 प्रजातियां हैं। ज्यादातर नेवलों की प्रजातियां अफ्रीका में पाई जाती हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां दक्षिण एशिया और यूरोप के इबेरियन प्रायद्वीप में भी पाई जाती हैं। सफेद पूंछ वाला नेवला (Ichneumia albicauda) दुनिया की सबसे लंबी नेवले की प्रजाति है।
8. भारतीय ग्रे नेवला कोबरा जैसे जहरीले सांपों से लड़ने और खाने के शौक के लिए जाना जाता है।
9. वर्ष मे एक बार, वे उच्च-ध्वनियों का उत्पादन करते हैं जिन्हें "गिग्लिंग" कहा जाता है ताकि दूसरों को सूचित किया जा सके कि वे संभोग के लिए तैयार हैं।
10. एक नेवाले की औसत शीर्ष गति 32 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Saanp aur Nevla ki ladai (सांप और नेवला की लड़ाई)
11. नेवला विषैले सांपों से लड़ने और उसे मारने की क्षमता के लिए जाना जाता है, खासकर कोबरा। नेवले के शरीर में विशेष एसिटाइलकोलाइन रिसेप्टर्स होते है जो इन्हे विष से प्रतिरक्षा प्रदान करते हैं।
Kya nevla jahrila hota hai (नेवला जहरीला होता है कि नहीं)
12. Kya nevla jahrila hota hai - नेवला जहरीला नहीं होता, लेकिन वे जहरीले सांपों से लड़ सकते हैं और एक निश्चित मात्रा में सांप के जहर को सहन कर सकते हैं।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में