factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि बंदर पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
- Monkey meaning in hindi - Monkey का हिंदी में मतलब या अर्थ बंदर है। चलिए बंदर के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप बंदर पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
Bandar kya hai (बंदर क्या है)
1. बंदर लंबी पूंछ वाले स्तनधारी जानवर है। दुनिया में इसकी कई प्रजातियां पाई जाती है। चलिए बंदर के बारे में विस्तार में जानकारी जान लेते है।
बंदर कितने प्रकार के होते हैं (Bandar kitne prakar ke hote hai)
2. बंदर कितने प्रकार के होते हैं - वर्तमान में बंदरो की 264 ज्ञात प्रजातियां या प्रकार हैं। मैंड्रिल बंदर दुनिया की सबसे बड़ी बंदर की प्रजाति है। ये बंदर कंधे तक 55 से 65 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। पैगी मर्मोसेट नामक प्रजाति बंदर की सबसे छोटी प्रजाति या प्रकार हैं।
बंदर कहां पर पाए जाते हैं (Bandar kaha paye jate hain)
3. बंदरों को दो समूहों में विभाजित किया जा सकता है, पुरानी दुनिया के बंदर जो अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं, और नई दुनिया के बंदर जो दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।
4. बबून बंदर पुरानी दुनिया के बंदर का उदाहरण है, जबकि एक मर्मोसैट बंदर नई दुनिया के बंदर का उदाहरण है।
5. कुछ बंदर केवल पेड़ों पर रहते है और कुछ पेड़ और जमीन दोनों पर रहना पसंद करते है।
Bandar kya khata hai (बंदर क्या खाता है)
6. बंदर क्या क्या खाता है - विभिन्न बंदर प्रजातियां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खाते हैं। बंदर शाकाहारी और मांसहारी दोनों प्रकार के भोजन खाना पसंद करते है। अधिकांश बंदर नट, फल, बीज, फूल आदि खाते हैं। कुछ बंदर पक्षी के अंडे, चूहे, छोटे छिपकली, कीड़े और मकड़ियों को भी खाना पसंद करते हैं।
7. ज्यादातर बंदरों के पूंछ होते हैं। बर्बरी मैकाक एक बिना पूंछ वाला बंदर है।
8. बंदरों के समूह को 'ट्राइब' या 'ट्रूप' कहते है।
9. पिग्मी मार्मोसेट बंदर का सबसे छोटा प्रकार है, जिसका वजन 120 से 140 ग्राम के बीच है।
10. मैनड्रिल बंदर का सबसे बड़ा प्रकार है, जिसमें वयस्क नर का वजन 35 किलोग्राम तक होता है।
11. मकड़ी बंदर अपने लंबे हाथ, पैर और पूंछ के कारण यह नाम दिया गया है।
जंगली बंदर (Jangali bandar)
12. ज्यादतर जंगली बंदर अफ्रीका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में निवास करते हैं। वर्षावन बंदरों के लिए उत्कृष्ट निवास स्थान हैं क्यूंकि यहाँ भोजन प्रचुर मात्रा में उपलब्द है।
Bandar ki ladai (बंदर की लड़ाई)
13. आमतौर पर बंदर आक्रामक तब होते है जब उनको लगता है कि आपके पास खाने के लिए कुछ है। दुनिया भर में बंदर अपने आवास खो रहे हैं, यही वजह है की उन्होंने मनुष्यों के करीब रहना शुरू कर दिया है, और यह संघर्ष का कारण बनता है। इसके अलावा बंदरो की आपस में भी लड़ाई होती है। ये लड़ाई एक या दो पंच से शुरू होती है और फिर पूरा समूह लड़ना शुरू कर देता है। यदि समूह के अधिक स्थिर या शक्तिशाली सदस्य चल रहे झगड़े को रोक सकते हैं, तो वे उस लड़ाई वाले समूह से दूर हट जाते है।
Indian bandar (भारतीय बंदर)
14. हनुमान लंगूर (Grey langur) भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले पुरानी दुनिया बंदरों की सबसे बड़ी प्रजाति हैं। भारत में पाए जाने वाले अन्य लंगूर प्रजातियों में कैप्ड लंगूर, हुलॉक गिब्बोंस, नीलगिरि लंगूर, लायन टेल्ड मैकाक, गोल्डन लंगूर, स्टंप टेल्ड मैकाक, बोनट मैकाक, रेसस मैकाक, अरुणाचल मैकाक आदि शामिल है।
बंदर के बच्चे (Bandar ke bacche)
15. बंदर की गर्भावस्था अवधि 164 से 187 दिनों की होती है। मानव बच्चों की तरह बंदर के बच्चो को भी शिशुओं (infants) के रूप में संदर्भित किया जाता है। बंदर अन्य जानवरों की तुलना में मनुष्यों से सबसे अधिक निकटता से संबंधित हैं।
बंदर की उम्र कितनी होती है (Bandar ki umar kitni hoti hai)
16. बंदर की उम्र या जीवनकाल प्रजातियों के आधार पर 15 से 45 साल तक हो सकती है। ब्लैक होलेर नमक बंदर 15 से 20 साल तक जीवित रह सकते है जबकि गिनी बबून नमक बंदर 45 साल तक जीवित रह सकता है। भारत में पाए जाने वाले हनुमान लंगूर (Grey langur) 18 से 30 साल तक जीवित रह सकते है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
जानवरों से जुडी जानकारी हिंदी में