factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Bharat ki Rajdhani (Capital of India) पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. भारत की राजधानी का नाम नई दिल्ली (New Delhi) है। नई दिल्ली यमुना नदी के पश्चिमी तट पर, देश के उत्तर-मध्य भाग में स्थित है।
2. नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक प्रशासनिक जिला है। नई दिल्ली में भारत सरकार की तीन प्रमुख शाखाएं मौजूद है - राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, और भारत का सर्वोच्च न्यायालय।
3. हिंदी भाषा नई दिल्ली की आधिकारिक और मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा नई दिल्ली के अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा समझ और बोल सकते है।
4. नई दिल्ली को पूरी तरह से घूमने के लिए आपके पास कई विक्लप उपलब्द है। आप दिल्ली में परिवहन के लिए बस, मेट्रो, टैक्सी, ऑटोरिक्शा आदि का उपयोग कर सकते है।
5. नई दिल्ली में घूमने लायक कई जगह है। नई दिल्ली के कुछ प्रमुख आकर्षण है - कुतुब मीनार, स्वामीनारायण अक्षरधाम, गुरुद्वारा बंगला साहिब, हुमायूं का मकबरा, लोधी गार्डन, चांदनी चौक, इंडिया गेट, मुगल गार्डन, राष्ट्रपति भवन, और लाल किला।

6. दिल्ली का नाम राजा दिल्लू (Dhilu) के नाम पर रखा गया था, दिल्लू एक राजा थे जिन्होंने पहली शताब्दी ईसा पूर्व में इस क्षेत्र में शासन किया था।
7. दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कलकत्ता थी। दिसंबर 1911 में ब्रिटेन के किंग जॉर्ज पंचम ने फैसला सुनाया कि ब्रिटिश भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली स्थानांतरित की जाएगी। 13 फरवरी 1931 को दिल्ली को आधिकारिक तौर पर भारत की राजधानी घोषित किया गया।
8. यमुना नदी नई दिल्ली से भी होकर बहती है। भूजल के अलावा नई दिल्ली के लोग पीने के पानी के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। पुरे दिल्ली के लिए पानी अधिकतर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आता है।
9. पहाड़गंज, कनॉट प्लेस, करोल बाग, दरिया गंज, दिल्ली छावनी आदि जगह आपको नई दिल्ली से पास पड़ेगा और उसी प्रकार हरियाणा, उत्तरप्रदेश राज्य भी पास पड़ेगा।
10. परांठे, चाट, बटर चिकन, कबाब, छोले भटूरे, बिरयानी, रोल्स, समोसा, और गोल गप्पे दिल्ली के लोगों का कुछ मनपसंदीदा खाद्य पदार्थ है।
11. क्या आप जानते है दिल्ली में तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी मौजूद है। कुतुब मीनार, हुमायूँ का मकबरा और लाल किला दिल्ली के तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
12. दिल्ली की जलवायु की अगर बात करें तो अप्रैल से जुलाई दिल्ली में गर्मी का मौसम रहता है और उसी प्रकार दिसंबर से फरवरी में सर्दी पड़ती है। गर्मी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है और सर्दी में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जुलाई, अगस्त में अच्छी बारिश पड़ती है।
13. अंत में हम भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनकी राजधानी जान लेते है।
भारत के राज्य और उनकी राजधानी
क्र.स. |
राज्य |
राजधानी |
1 |
आंध्र प्रदेश |
अमरावती |
2 |
अरुणाचल प्रदेश |
ईटानगर |
3 |
असम |
दिसपुर |
4 |
बिहार |
पटना |
5 |
छत्तीसगढ़ |
रायपुर |
6 |
गोवा |
पणजी |
7 |
गुजरात |
गांधीनगर |
8 |
हरियाणा |
चंडीगढ़ |
9 |
हिमाचल प्रदेश |
शिमला |
10 |
झारखंड |
रांची |
11 |
कर्नाटक |
बेंगलुरु |
12 |
केरल |
तिरुवनंतपुरम |
13 |
मध्य प्रदेश |
भोपाल |
14 |
महाराष्ट्र |
मुंबई |
15 |
मणिपुर |
इम्फाल |
16 |
मेघालय |
शिलांग |
17 |
मिज़ोरम |
अइज़ोल |
18 |
नागालैंड |
कोहिमा |
19 |
ओडिशा |
भुवनेश्वर |
20 |
पंजाब |
चंडीगढ़ |
21 |
राजस्थान |
जयपुर |
22 |
सिक्किम |
गंगटोक |
23 |
तमिलनाडु |
चेन्नई |
24 |
तेलंगाना |
हैदराबाद |
25 |
त्रिपुरा |
अगरतला |
26 |
उत्तर प्रदेश |
लखनऊ |
27 |
उत्तराखंड |
देहरादून |
28 |
पश्चिम बंगाल |
कोलकाता |
क्र.स. |
केंद्र शासित प्रदेश |
राजधानी |
1 |
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
पोर्ट ब्लेयर |
2 |
चंडीगढ़ |
चंडीगढ़ |
3 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव |
दमन |
4 |
दिल्ली |
नई दिल्ली |
5 |
लद्दाख |
लेह |
6 |
लक्षद्वीप |
कवरत्ती |
7 |
जम्मू और कश्मीर |
श्रीनगर (गर्मियों में) और जम्मू (सर्दियों में) |
8 |
पुदुचेरी |
पुदुचेरी |
दोस्तों के साथ शेयर करें
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें
« Previous
Next »
‹
›
विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में