टमाटर के बारे में जानकारी | Information about Tomato in Hindi | Tamatar ki Jankari
- Tomato meaning in Hindi - Tomato का हिंदी में मतलब या अर्थ टमाटर है। चलिए टमाटर के बारे में points या lines में जानकारी जान लेते है जिसका आप टमाटर पर निबंध या essay लिखने में प्रयोग कर सकते है।
- 1. टमाटर, टमाटर के पौधे का फल है। टमाटर आधुनिक समय के पेरू देश से उत्पन्न हुए थे और पहली बार दक्षिणी मेक्सिको में एज़्टेक समुदाय के लोगो द्वारा भोजन के रूप में उपयोग किया गया था।
- 2. क्योंकि टमाटर में बीज होते हैं और एक फूल वाले पौधे से बढ़ता है इसलिए वनस्पति रूप से इसे एक फल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है न कि सब्जी के रूप में।
- 3. ठंडी जलवायु में टमाटर आमतौर पर कांच के गोदामों (ग्रीनहाउस) में उगाए जाते हैं।
- 4. चीन दुनिया में टमाटर का सबसे बड़ा उत्पादक है। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
- 5. बहुत सारे टमाटर की किस्में लाल हैं, हालांकि अन्य रंग हरे, पीले, नारंगी, गुलाबी, काले, भूरे, सफेद और बैंगनी सहित संभव हैं।
- 6. दुनिया भर में 7500 से अधिक टमाटर की किस्में उगाई जाती हैं।
- 7. टमाटर लाइकोपीन से समृद्ध हैं, यह एक एंटीऑक्सिडेंट हैं जो दिल के लिए अच्छा है और कुछ कैंसर के खिलाफ प्रभावी है। कच्चे टमाटर की तुलना में पके हुए टमाटर वास्तव में आपके लिए बेहतर होते हैं, क्योंकि अधिक लाभकारी रसायन निकलते हैं। टमाटर मे भी विटामिन A, C, कैल्शियम और पोटेशियम होता हैं।
- 8. दुनिया में सबसे बड़ी टमाटर की लड़ाई हर साल स्पेन के छोटे शहर ब्यूनोल में होती है। ला टोमाटीना नामक त्यौहार में लगभग 40,000 लोग एक दूसरे पर 150,000 टमाटर फेंकते हैं।
- 9. मई 2005 से अप्रैल 2006 के बीच 32,194 टमाटर (522.464 किलोग्राम वजन) की कटाई के साथ एक वर्ष में एक ही पौधे से सबसे अधिक टमाटर की कटाई के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड कंपनी, फ्लोरिडा अमेरीका में एपकोट साइंस प्रोजेक्ट में इस टमाटर के पौधे को उगाया गया था।
- 10. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार सबसे भारी टमाटर का वजन 3.51 किलोग्राम था और इसे 1986 में ओक्लाहोमा अमेरीका के G ग्राहम द्वारा उगाया गया था।
दोस्तों के साथ शेयर करें
भोजन से जुडी जानकारी हिंदी में