factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Bangladesh ki Rajdhani (Capital of Bangladesh) पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. बांग्लादेश की राजधानी का नाम ढाका (Dhaka) है। ढाका बांग्लादेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। ढाका, मध्य बांग्लादेश में बुरीगंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। ढाका का कुल क्षेत्रफल 306.4 km² है।
2. ढाका में रहने वाले अधिकतर लोग बंगाली भाषा बोलते हैं। बंगाली पुरे बंगलदेश की भी आधिकारिक भाषा है। अंग्रेजी मुख्य रूप से बोली जाने वाली दूसरी भाषा है।
3. ढाका में रिक्शा का व्यापक रूप से कम दूरी के लिए उपयोग किया जाता है, बसों और ऑटोरिक्शा का उपयोग मुख्य रूप से लंबे मार्गों के लिए किया जाता है।
4. ढाका में घूमने लायक कई फेमस जगह है। ढाका के कुछ प्रमुख आकर्षण है - अहसान मंजिल, सोनारगांव, लालबाग किला, शहीद मीनार, सदरघाट, बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय संसद भवन, ढकेश्वरी मंदिर, हातीरझील और रमना पार्क।

5. ढाका के लोग मुद्र के रूप में बांग्लादेशी टका का उपयोग करते है। बांग्लादेशी टका, पुरे बांग्लादेश की भी आधिकारिक मुद्र है।
6. ढाका से निकटतम शहर नारयनगंज है और उसी प्रकार ढाका से निकटतम देश भारत हैं।
7. बुरिगंगा, बांग्लादेश की एक नदी है जो राजधानी शहर ढाका के दक्षिण-पश्चिम में बहती है। इस नदी का पानी ढाका में रहने वाले लोगों के लिए पीने के पानी का भी एक स्रोत है।
8. ढाका का पुराना नाम क्या है? - मुग़ल शासन कल के दौरान ढाका का नाम जहांगीर नगर हुआ करता था जो कि मुग़ल बादशाह जहांगीर के नाम पर रखा गया था।
9. ढाका पाकिस्तान के डोमिनियन के तहत पूर्वी बंगाल प्रांत की राजधानी थी। 1971 में पाकिस्तान से अलग होने के बाद ढाका, नए स्वतंत्र देश बांग्लादेश की राजधानी बना गया।
10. जूट प्रसंस्करण, रसायन निर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा निर्माण, चमड़े के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद आदि ढाका में मौजूद कुछ प्रमुख उद्योग है।
11. ढाकाई बकरखानी, ढाका का एक पारंपरिक भोजन है। इसके अलावा हाजीर बिरयानी ढाका के लोगों का एक मनपसंदीदा आहार है।
12. ढाका की जलवायु की अगर बात करें थो यहाँ अच्छी गर्मी पड़ती है। साल बार का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिसंबर से फरवरी तक थोड़ी सर्दी पड़ सकती है लेकिन उतनी कठोर सर्दी भी नहीं। सर्दियों में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मई से सितम्बर तक अच्छी बारिश होती है।
13. बांग्लादेश में कितने राज्य है? - बांग्लादेश में कुल 8 राज्य है। रंगमती जिला बांग्लादेश का सबसे बड़ा जिला है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें
« Previous
Next »
‹
›
विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में