rus ki rajdhani | रूस की राजधानी क्या है? यहाँ जाने | Russia ki Rajdhani


रूस की राजधानी

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि rus ki rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

रूस की राजधानी क्या है?

1. रूस की राजधानी का नाम मॉस्को (Moscow) है। राजधानी Moscow देश के सुदूर पश्चिमी भाग में स्थित है। मॉस्को रूस का सबसे बड़ा शहर भी है।

2. मॉस्को में अधिकतर लोग रूसी भाषा बोलते है। रूसी, पुरे रूस की भी आधिकारिक भाषा है। रुसी भाषा के अलावा मॉस्को शहर में कई लोग अंग्रेजी भाषा भी बोलना जानते है।

3. मॉस्को के आसपास जाने का सबसे अच्छा तरीका मेट्रो है। इसके अलावा आप बस, ट्राम, टैक्सी आदि का भी इस्तेमाल कर सकते है।

4. मॉस्को में घूमने लायक कई फेमस जगह है। मॉस्को के कुछ प्रमुख आकर्षण है - सेंट बेसिल कैथेड्रल, स्टेट ट्रेटीकोव गैलरी, मॉस्को मेट्रो, मॉस्को क्रेमलिन, रेड स्क्वायर, ज़ारित्सिनो म्यूजियम-रिजर्व, बोल्शोई थिएटर, कॉस्मोनॉटिक्स म्यूजियम, आर्मरी चैंबर और विक्ट्री पार्क।

Russia ki Rajdhani

5. मॉस्को के लोग मुद्र के रूप में रूसी रूबल का उपयोग करते है। रूसी रूबल, पुरे रूस की भी आधिकारिक मुद्र है।

6. रूस की राजधानी मॉस्को पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में स्थित है। मॉस्को से निकटतम शहर रायज़ान है और उसी प्रकार मॉस्को से निकटतम देश बेलारूस हैं।

7. 1712 से 1918 तक ज़ार (रूस के सम्राट की उपाधि) शासन काल के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग रूस की राजधानी थी। मॉस्को मार्च 12, 1918 को रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणराज्य की राजधानी बना, जो बाद में सोवियत संघ (1922 से 1991) बन गया, और 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी मॉस्को रूस की राजधानी ही बना रहा।

8. सर्किल ऑफ़ लाइट मॉस्को इंटरनेशनल फेस्टिवल एक वार्षिक कार्यक्रम है और यह यूरोप का सबसे बड़ा लाइट फेस्टिवल है।

9. मोस्कवा नदी एक खूबसूरत नदी है जो पूरे मॉस्को शहर से होकर बहती है। समुद्र तल से 220 मीटर की ऊंचाई पर स्पैरो हिल्स शहर का सबसे ऊंचा स्थान है।

10. खिमकी वन, रूसी शहर मास्को के पास मौजूद एक जंगल है जो लगभग 1000 हेक्टेयर में फैला है। यह जंगल मॉस्को के "ग्रीन बेल्ट" का हिस्सा है।

11. मॉस्को में मौजूद क्रेमलिन और रेड स्क्वायर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। मॉस्को का रेड स्क्वायर और विशाल क्रेमलिन न केवल दिखने में खूबसूरत है बल्कि यह रूस के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं से भी जुड़ा हुआ हैं।

12. मशीन निर्माण, धातु, तेल शोधन, प्रकाशन, फिल्म निर्माण आदि मॉस्को के कुछ प्रमुख उद्योग है।

13. पेलमेनी, ब्लिनी, पोंचिकी, काशा, शची, पिरोज्की और पास्टिला, मॉस्को के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।

14. मास्को में आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु है। मॉस्को में सर्दियाँ बहुत अधिक ठंडी होती है। सर्दियों में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मॉस्को में गर्मियों का मौसम सुखद होता है क्योंकि यहाँ गर्मियों में हल्की गर्मी पड़ती है। गर्मियों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Video Credit - Nomadic Indian


यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें



विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में