factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि USA ki Rajdhani (America ki Capital) पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी का नाम वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) है। 16 जुलाई, 1790 को स्थापित, Washington, D.C. अमेरिकी शहरों में अद्वितीय है क्योंकि इसे संयुक्त राज्य के संविधान द्वारा देश की राजधानी के रूप में स्थापित किया गया था।
2. वाशिंगटन डीसी में बोली जाने वाली मुख्य भाषा अंग्रेजी है। इसके अलावा वाशिंगटन डीसी में स्पेनिश, कोरियाई, वियतनामी, चीनी, और फ्रेंच भाषा बोलने वाले लोग भी अच्छी संख्या में मौजूद है।
3. वाशिंगटन डीसी को पूरी तरह से घूमने का एक अच्छा विक्लप डीसी मेट्रो रेल है। इसके अलावा आप डीसी सर्क्युलेटर बस, हॉप ऑन हॉप ऑफ टूर्स, टैक्सी आदि का भी उपयोग कर सकते है।
4. वाशिंगटन डीसी के लोग मुद्रा के रूप में अमेरिकी डॉलर का उपयोग करते है। अमेरिकी डॉलर, पुरे अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा भी है।
5. वाशिंगटन डीसी में घूमने लायक कई जगह है। वाशिंगटन डीसी के कुछ प्रमुख आकर्षण है - स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, नेशनल म्यूजियम ऑफ अफ्रीकन अमेरिकन हिस्ट्री एंड कल्चर, यूएस कैपिटल बिल्डिंग, लिंकन मेमोरियल, नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट, यूनाइटेड स्टेट्स होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूजियम, लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस, नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम, वियतनाम वेटरन्स मेमोरियल, और नेशनल मॉल।