ऑस्ट्रेलिया की राजधानी का नाम क्या है ? | What is the capital of Australia ?
factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Australia ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी का नाम कैनबरा (Canberra) है। कैनबरा एक खूबसूरत शहर है जो कि ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े शहर सिडनी से कैनबरा की दुरी 240 किलोमीटर है।
2. कैनबरा में अधिकांश लोगों अंग्रेजी भाषा बोलते है। अगर आपको अंग्रेजी भाषा आती है तो कैनबरा में लोगों के साथ संवाद करने में आसानी होगी।
3. कैनबरा, ट्राम या लाइट रेल नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप कैनबरा शहर घूमने के लिए ट्राम का भी उपयोग कर सकते हैं।
4. कैनबरा में लोग मुद्रा के रूप में ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का उपयोग करते है। ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, ऑस्ट्रेलिया देश की भी आधिकारिक मुद्रा है।
5. सिटी सेंटर या सिविक, कैनबरा के महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। यदि आप कैनबरा की यात्रा कर रहे हैं तो आप पर्चेसिंग के लिए इस बाजार में भी जा सकते हैं।
6. कैनबरा में घूमने लायक भी कई जगह है। कैनबरा के कुछ प्रमुख आकर्षण है - ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल, नेशनल गैलरी ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट हाउस, माउंट आइंस्ली लुकआउट, रॉयल ऑस्ट्रेलियन मिंट, क्वेस्टाकॉन, लेक बर्ली ग्रिफिन, नेशनल जू एंड एक्वेरियम, जेराबोम्बेरा वेटलैंड, और कॉकिंगटन ग्रीन।
7. कैनबरा समुद्र तल से 577 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साउथ ब्रॉली बीच कैनबरा के लोगों के पसंदीदा बीचों में से एक है। यह बीच अपनी सर्फिंग गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
8. मुरुमबिडजी, कैनबरा क्षेत्र से होकर बहने वाली सबसे बड़ी नदी है। इसके अलावा तीन अन्य नदियां मोलोंग्लो, कोटर और क्वीनबेयन भी कैनबरा से होकर बहती हैं। कोटर और क्वीनबेयन नदियाँ कैनबरा के लोगों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत भी हैं।
9. कैनबरा में बहुत सारे पहाड़ हैं। सर्दियों में आप इनमें से कुछ पहाड़ों पर बर्फ जमा हुआ देख सकते हैं। माउंट माजुरा, माउंट फ्रैंकलिन, माउंट आइंस्ली, माउंट टेलर, रेड हिल, ब्लैक माउंटेन और माउंट पेंटर कैनबरा के कुछ पहाड़ है। माउंट माजुरा 890 मीटर की ऊंचाई के साथ कैनबरा महानगरीय क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है।
10. कैनबरा में बहुत बड़ा सेवा उद्योग (सर्विस इंडस्ट्री) है। बहुत से लोग सरकारी नौकरियों में काम करते हैं। इसके अलावा लोग निर्माण, कृषि, खनन, वानिकी, खुदरा व्यापार, लोक प्रशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में भी काम करते हैं।
11. पुल्ड लैम्ब शोल्डर, ब्रोडडेलक्स, पोर्क बेली बन, डक पैनकेक, चॉकलेट टार्ट, बॉम्बोलोनी डोनट्स कैनबरा के लोगों का कुछ पसंदीदा व्यंजन है।
12. कोरिन वन कैनबरा में स्थित एक वन क्षेत्र है। इस जंगल में बर्फ के मैदान हैं। लोग सर्दियों के दौरान छुट्टियों में आनंद लेने यहाँ आते हैं।
13. कैनबरा में बहुत सारे उत्सव हैं जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता हैं। कैनबरा के कुछ प्रमुख उत्सव है - कैनबरा बहुसांस्कृतिक उत्सव, कैनबरा गुब्बारा उत्सव, कैनबरा हास्य उत्सव, कैनबरा दौड़ उत्सव, कैनबरा लोक उत्सव और कैनबरा फूल उत्सव।
14. कैनबरा में आप ग्रे कंगारू को भी देख सकते हैं। इन कंगारुओं को देखने के लिए आप कैनबरा में स्थित कैनबरा प्राकृतिक पार्कों में जा सकते हैं।
15. कैनबरा की जलवायु बहुत सुखद है। गर्मी नमी के साथ शुष्क होगी और सर्दी ठंडी होगी। गर्मियों में औसत तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। कैनबरा में बहुत बारिश होती है यहाँ तक की सबसे शुष्क महीने में भी। Video Credit - BAREJA VLOGS
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें