factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Belgium ki Rajdhani (Capital of Belgium) पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. बेल्जियम की राजधानी का नाम ब्रुसेल्स (Brussels) है। ब्रुसेल्स शहर बेल्जियम के फ्रांसीसी समुदाय और फ्लेमिश समुदाय दोनों की राजधानी भी है।
2. ब्रुसेल्स में आपकों अधिकतर दो भाषा बोलने वाले लोग मिलेंगे - फ्रेंच और डच भाषा। ये दोनों भाषा ब्रुसेल्स की आधिकारिक भाषा भी है। फ्रेंच भाषा अघिकतर फ्रांसीसी समुदय के लोगों द्वारा बोला जाता है और उसी प्रकार डच भाषा अधिकतर फ्लेमिश समुदाय के लोगों द्वारा बोली जाती है।
3. राजधानी ब्रुसेल्स में एक अच्छी तरह से विकसित सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क है, जैसे ट्रेन, ट्राम, बस, मेट्रो आदि।
4. ब्रुसेल्स के लोग मुद्र के रूप में यूरो का उपयोग करते है। यूरो, पुरे बेल्जियम की भी आधिकारिक मुद्र है।
5. ब्रुसेल्स में घूमने लायक कई जगह है। ब्रुसेल्स के कुछ प्रमुख आकर्षण है - ग्रैंड प्लेस, मुसी कॉन्स्टेंटिन मेयुनियर, हैप्पी डे आर्ट एंड लाइव, ट्रेन वर्ल्ड, प्लेस डू चेटेलैन, लक्ज़मबर्ग स्क्वायर, पार्क मालौ, और पार्स जॉर्जेस हेनरी।

6. ब्रुसेल्स से निकटतम शहर एंटवर्प है और उसी प्रकार ब्रुसेल्स से निकटतम देश नीदरलैंड, जर्मनी, लक्जमबर्ग, और फ्रांस हैं।
7. ब्रुसेल्स समर फेस्टिवल एक वार्षिक संगीत कार्यक्रम है। इस आयोजन में हर साल कई यूरोपीय कलाकार भाग लेते हैं।
8. सेने एक छोटी नदी है जो ब्रुसेल्स से होकर बहती है। इसके अलावा मालबीक और वोलुवे दो खूबसूरत धाराएं हैं जो ब्रुसेल्स से होकर बहती हैं। ब्रुसेल्स-स्केल्ड मैरीटाइम कैनाल ब्रुसेल्स से होकर बहने वाली एक सुंदर नहर है।
9. मोंट डेस आर्ट्स एक परिसर है जिसमें बहुत सारे संग्रहालय मौजूद हैं। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय संग्रहालय हैं, संगीत वाद्ययंत्र संग्रहालय और ललित कला का रॉयल संग्रहालय।
10. ब्रुसेल्स के दक्षिण-पूर्वी किनारे में सोनियन फ़ॉरेस्ट नाम का एक ख़ूबसूरत जंगल है। यह जंगल बीच और ओक नामक पेड़ों से भरा हुआ है। यह बाहरी गतिविधियों (outdoor activities) के लिए एक स्वर्ग है। इस जंगल में 100 से अधिक लंबी पैदल यात्रा के लिए रास्ते भी हैं।
11. ग्रैंड प्लेस, स्टकलेट पैलेस, विक्टर होर्टा के टाउन हाउस और सोनियन फॉरेस्ट के कुछ हिस्से ब्रुसेल्स में मौजूद यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।
12. इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, छपाई, प्रकाशन, कपड़ा, खाद्य उद्योग, दूरसंचार, विमान निर्माण आदि ब्रुसेल्स के कुछ प्रमुख उद्योग है।
13. बेल्जियन प्रालिन्स, बेल्जियन वेफल, बेल्जियन फ्राइज़, और बेल्जियन वाटरज़ूई, ब्रुसेल्स के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।
14. ब्रुसेल्स की जलवायु सुखद है। यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। सर्दियां ठंडी होती हैं और तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ग्रीष्मकाल अधिक गर्म नहीं होता। गर्मियों में औसत तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साल के हर महीने यहाँ बारिश होती है। हर महीने 9 से 12 दिन तक बारिश हो सकती है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें
« Previous
Next »
‹
›