Bihar ki Rajdhani | बिहार की राजधानी के बारे में जबरदस्त जानकारी हिंदी में
factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Bihar ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
बिहार की राजधानी कहां है?
1. बिहार की राजधानी का नाम पटना (Patna) है। पटना बिहार राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। पटना गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। पटना को ऐतिहासिक रूप से पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता है।
2. 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी के विभाजन के बाद पटना बिहार और उड़ीसा प्रांत की राजधानी बन गया। 1936 में उड़ीसा एक अलग प्रांत बन गया और पटना बिहार प्रांत की राजधानी बना रहा।
3. पटना में अधिकतर लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। हिंदी के अलावा भोजपुरी और मैथिली भाषा भी व्यापक रूप से बोली जाती है।
4. पटना में घूमने लायक कई फेमस जगह है। पटना के कुछ प्रमुख आकर्षण है - श्री महावीर मंदिर, तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी, बुद्ध स्मृति पार्क, पटना संग्रहालय, संजय गांधी जैविक उद्यान, गोलघर और पटना तारामंडल।
5. पटना से लगभग 94 किलोमीटर की दुरी पर स्थित राजगीर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।
6. पटना से निकटतम शहर आरा है और निकटतम देश नेपाल है।
7. पटना का आधुनिक शहर गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है, गंगा यहाँ घाघरा, सोन और गंडक नदियों के संयुक्त जल के साथ बहती है।
8. नालंदा प्राचीन मगध में एक बड़ा बौद्ध मठ था। यह स्थल बिहार की राजधानी पटना से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नालंदा विश्वविद्यालय पांचवीं शताब्दी से बारहवीं शताब्दी तक शिक्षा का केंद्र था। यह यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी है।
9. कृषि, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, चमड़ा आदि पटना के कुछ प्रमुख उद्योग हैं।
10. लिट्टी चोखा, पनीर समोसा, कचौड़ी, खाजा (चिरोटे), चटपटा चाट आदि पटना में आजमाने लायक कुछ स्वादिष्ट व्यंजन है।
11. पटना में आप दिसंबर से फरवरी तक सर्दी का अनुभव करोगे। सर्दी में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। मार्च से मई अच्छी गर्मी पड़ती है। जून में मानसून के आगमन के साथ अच्छी बारिश पड़ती है, बारिश का ये मौसम सितम्बर तक रहता है। Video Credit - Alisha Rajput
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें