Canada ki Rajdhani | कनाडा की राजधानी क्या है? यहाँ जाने


Canada ki Rajdhani

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Canada ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

कनाडा की राजधानी क्या है?

1. कनाडा की राजधानी का नाम ओटावा (Ottawa) है। राजधानी ओटावा कनाडा के ओण्टेरियो प्रांत में स्थित एक खूबसूरत शहर है। ओटावा, ओटावा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और इसकी अगर दिशा की बात करें तो यह शहर कनाडा देश के दक्षिण पूर्व में स्थित है।

2. ओटावा कनाडा का चौथा सबसे बड़ा शहर है। ओटावा में अधिकांश लोग अंग्रेजी बोलते हैं। अंग्रेजी के अलावा कुछ लोग फ्रेंच भाषा भी बोलते हैं।

3. ओटावा में घूमने लायक कई जगह है। ओटावा के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं - पार्लियामेंट हिल एंड बिल्डिंग्स, कैनेडियन वॉर म्यूज़ियम, रिड्यू कैनाल नेशनल हिस्टोरिक साइट, कैनेडियन म्यूज़ियम ऑफ़ नेचर, नेशनल गैलरी ऑफ़ कनाडा, कनाडा एविएशन एंड स्पेस म्यूज़ियम, पीस टॉवर, स्मॉल पोनी बैरल वर्क्स, रॉयल कैनेडियन मिंट, और नोट्रे डेम बेसिलिका।

कनाडा की राजधानी

कनाडा की राजधानी और मुद्रा

4. कनाडा की राजधानी ओटावा के लोगों द्वारा उपयोग कि जाने वाली मुद्रा कैनेडियन डॉलर है। कैनेडियन डॉलर, पुरे कनाडा की भी आधिकारिक मुद्रा है।

5. गटिन्यू ओटावा से निकटतम शहर है, इसी प्रकार ओटावा से निकटतम देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।

6. क्या आप जानते हैं ओटावा में एक विश्व धरोहर स्थल भी है। ओटावा में बहने वाली रिड्यू नहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

7. कनाडा डांस फेस्टिवल, कैनेडियन स्टोन कार्विंग फेस्टिवल, कैनेडियन ट्यूलिप फेस्टिवल, और फेस्टिवल फ्रेंको-ओंटारियन, ओटावा के कुछ लोकप्रिय उत्सव हैं।

8. ओटावा शहर को पूरी तरह से घूमने के लिए आप ओसी ट्रांसपो बसे और ओटावा की हल्की रेल ट्रेन (ओ-ट्रेन) का उपयोग कर सकते है।

9. ओटावा समुद्र तल से 70 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ओटावा की कुछ बेहतरीन झीलें हैं पिंक लेक, मड लेक कंजर्वेशन एरिया, और एडलवाइस लेक।

10. ओटावा नदी, ओटावा शहर से होकर बहाने वाली एक प्रमुख नदी है। इस नदी का पानी ओटावा के लोंगो द्वारा पीने के पानी के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

11. राजधानी ओटावा के लोग छुट्टियों में आनंद लेने समुद्री तट या बीच पर जाना पसंद करते है। ओटावा के सार्वजनिक समुद्री तट, मूनी की खाड़ी, वेस्टबोरो, ब्रिटानिया, और पेट्री द्वीप पर स्थित हैं।

12. बीवर टेल्स, सीज़र, सैंडविच, ओबामा कुकी, एग रोल्स, गेलैटो, डोनट्स, और बैगल्स ओटावा के लोगों का कुछ मनपसंदीदा आहार है।

13. पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, लोक सेवा, प्रौद्योगिकी, निर्माण उद्योग, और कंस्ट्रक्शन ओटावा के कुछ प्रमुख रोजगार उद्योग हैं।

14. ओटावा की जलवायु महाद्वीपीय है, जिसमें बहुत ठंडी सर्दियाँ होती है और गर्मियाँ गर्म होती हैं। ओटावा में जून से सितम्बर तक मौसम गर्म रहेगा। दिसंबर से मार्च तक बहुत अधिक सर्दी रहने की संभावना है। सर्दियों में तापमान -14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Video Credit - Navreet


यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें



विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में