factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Haryana ki Rajdhani (Capital of Haryana) पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. हरियाणा की राजधानी क्या है ? - हरियाणा की राजधानी का नाम चंडीगढ़ (Chandigarh) है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब राज्य की भी राजधानी है।
2. अंग्रेजी चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा है। हिंदी और पंजाबी, चंडीगढ़ में लोगों द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है।
3. चंडीगढ़ में घूमने लायक कई फेमस जगह है। चंडीगढ़ के कुछ प्रमुख आकर्षण है - चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, सुखना लेक, चंडीगढ़ रोज गार्डन, महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क, टिम्बर ट्रेल, इस्कॉन मंदिर चंडीगढ़ और जापानी गार्डन।

4. मोहाली, चंडीगढ़ से निकटतम शहर है।
5. चंडीगढ़ में कोई नदी नहीं है, लेकिन यहाँ एक बड़ी झील है जिसका नाम सुखना है।
6. नेपली, चंडीगढ़ में मौजूद एक वन अभ्यारण्य है जहाँ कोई भी प्रकृति की गोद में आराम का समय बिता सकता है। इसकी झीले, रोमांचक वनस्पतियां, ट्रेकिंग मार्ग, वॉच टावर आदि लोगों को इस वन की तरफ आकर्षित करते हैं। इस वन में घूमने के लिए वन विभाग की अनुमति भी लेनी पड़ती है।
7. चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-1 में स्थित, एक सरकारी परिसर है जिसे आर्किटेक्ट ले कॉर्बूसियर द्वारा डिजाइन किया गया था, यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।
8. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, शिक्षा, पर्यटन, फार्मास्यूटिकल्स, कागज और कागज उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि चंडीगढ़ के कुछ प्रमुख उद्योग है।
9. गोल-गप्पे, दही भल्ला, छोले भटूरे, कुल्फी, पाव भाजी, टिक्की, चाट, पनीर टिक्का, फ्रेंकी आदि कुछ बेहतरीन स्ट्रीट फूड हैं जो आपको चंडीगढ़ में मिलेंगे।
10. चंडीगढ़ के मौसम की अगर बात करें तो शहर में सर्दी नवंबर में शुरू होती है और फरवरी के अंत तक जारी रहती है। अप्रैल से जून अच्छी गर्मी पड़ती है। गर्मी के मौसम के दौरान उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर भी पहुँच सकता है। मानसून का मौसम जो जुलाई से सितंबर तक रहता है, चंडीगढ़ में भारी स्तर की वर्षा लाता है।
दोस्तों के साथ शेयर करें
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें
« Previous
Next »
‹
›
विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में