Karnataka ki Rajdhani | कर्नाटक की राजधानी के बारे में जबरदस्त जानकारी हिंदी में


Karnataka ki Rajdhani

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Karnataka ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

कर्नाटक की राजधानी क्या है?

1. कर्नाटक की राजधानी का नाम बेंगलुरु (Bengaluru) है। 1 करोड़ से अधिक जनसंख्या के साथ यह एक मेगा सिटी हैं। बेंगलुरु कर्नाटक राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।

2. बेंगलुरु पहले बैंगलोर के नाम से जाना जाता था। 1 नवंबर 2014 को बैंगलोर का नाम बदलकर "बेंगलुरु" कर दिया गया।

3. बेंगलुरु में अधिकतर लोग कन्नड़ भाषा बोलते हैं। कन्नड़ के अलावा कई लोग इंग्लिश, तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा बोलना या फिर समझ सकते हैं।

4. शहर के चारों ओर बस से यात्रा करना सबसे सस्ता और सबसे सुविधाजनक तरीकों में से एक है। बसों के अलावा आप नम्मा मेट्रो, टैक्सी, ऑटो रिक्शा आदि का भी उपयोग कर सकते हैं।

5. बेंगलुरु में घूमने लायक कई फेमस जगह है। बेंगलुरु के कुछ प्रमुख आकर्षण है - इस्कॉन मंदिर बैंगलोर, कब्बन पार्क, लालबाग बॉटनिकल गार्डन, विश्वेश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय, बन्नेरघट्टा और डोडा गणपति मंदिर।

कर्नाटक की राजधानी

6. बेंगलुरु से निकटतम शहर तुमकुरु है और उसी प्रकार बेंगलुरु से निकटतम राज्य तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश हैं।

7. शहर से होकर बहने वाली कोई बड़ी नदियाँ नहीं हैं, हालाँकि, अर्कावती और कावेरी नदियाँ मेकेदातु नामक स्थान पर विलीन हो जाती हैं, जो बेंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। वृषभावती नदी, अर्कावती की एक सहायक नदी है जो बेंगलुरु उत्तर तालुक में एक छोटे से खंड से होकर बहती है।

8. तुराहल्ली वन एक सूखा और पर्णपाती जंगल है। बेंगलुरु से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर, यह साइकिल चालकों, प्रकृति प्रेमियों और रॉक क्लाइंबर्स के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है।

9. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका के कारण बेंगलुरु को "भारत की सिलिकॉन वैली" के रूप में जाना जाता है।

10. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, एयरोस्पेस, फार्मास्यूटिकल्स, बैंकिंग और वित्त, ऑटोमोबाइल, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, खनन, इस्पात और सीमेंट उत्पादन आदि बेंगलुरु के कुछ प्रमुख उद्योग है।

11. इडली सांभर, बीसी बेले बाथ, बन निप्पट, कई होलीगे, कशी हलवा, मसाला दोसा, मैसूर पाक आदि बेंगलुरु के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।

12. ऊंचाई में स्थित होने के कारण बेंगलुरु का मौसम काफी सुखद है। बेंगलुरु में आप दिसंबर से फरवरी तक सर्दी का अनुभव करोगे लेकिन उतनी कठोर सर्दी भी नहीं होती। मार्च से मई गर्मी पड़ती है। गर्मियों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। बरसात का मौसम जून से अक्टूबर तक होता है जब बेंगलुरु में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है।

Video Credit - Indian Traveller

दोस्तों के साथ शेयर करें

अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें



विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में