Paschim bangal ki Rajdhani | पश्चिम बंगाल की राजधानी यहाँ जाने | West Bengal ki Rajdhani


Paschim Bangal ki Rajdhani

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Paschim bangal ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?

1. पश्चिम बंगाल की राजधानी का नाम कोलकाता (Kolkata) है। Kolkata पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा शहर भी है। कोलकाता का नाम पहले कलकत्ता हुआ करता था जो कि 2001 में कलकत्ता से बदलकर "कोलकाता" कर दिया गया।

2. कोलकत्ता में अधिकतर लोग बंगाली भाषा बोलते हैं। बंगाली के अलावा कई लोग अंग्रेजी और हिंदी भाषा बोल या समझ सकते हैं।

3. कोलकाता के ट्राम सार्वजनिक परिवहन का अनूठा साधन है जो भारत में केवल कोलकाता में मौजूद है। यह ओवरहेड विद्युत केबल्स की मदद से चलता है यही वजह से इससे प्रदूषण नहीं होता। सड़क पर यह विशेष रूप से बिछाई गई पटरियों पर चलती है।

4. कोलकाता में घूमने लायक कई फेमस जगह है। कोलकाता के कुछ प्रमुख आकर्षण है - विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, हावड़ा ब्रिज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, पार्क स्ट्रीट, इको टूरिज्म पार्क, भारतीय संग्रहालय, साइंस सिटी और प्रिंसेप घाट।

पश्चिम बंगाल की राजधानी


5. कोलकाता से निकटतम शहर बिधाननगर है और उसी प्रकार कोलकाता से निकटतम राज्य झारखंड हैं।

6. हुगली नदी कोलकाता से होकर बहती है, यह नदी कोलकाता से बंगाल की खाड़ी तक पहुँचाने के लिए मार्ग प्रदान करती है।

7. कोलकाता पोर्ट, जिसे आधिकारिक तौर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट के रूप में जाना जाता है, भारत का एकमात्र नदी प्रमुख बंदरगाह है, जो समुद्र से लगभग 203 किलोमीटर दूर, कोलकाता शहर में स्थित है।

8. नोबेल प्राइज विजेता रविंद्र नाथ टैगोर का जन्म कोलकाता में हुआ था। रविंद्र नाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगान भी लिखा था।

9. माछेर झोल, कोशा मंगशो, शोरशे इलिश, शुक्तो, आलू पोस्टो, लूची, मिष्टी दोई आदि कोलकाता के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।

10. कोलकाता में आप दिसंबर से फरवरी तक सर्दी का अनुभव करोगे। सर्दी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता हैं। मार्च से मई अच्छी गर्मी पड़ती है। मानसून के आगमान के साथ जून से सितम्बर तक कोलकाता में अच्छी बारिश होती है।

Video Credit - Learn with Tojo


यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें



विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में