China ki Capital | कैपिटल ऑफ चाइना इन हिंदी | China ka Capital
factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि China ki Capital पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. चीन का कैपिटल या राजधानी बीजिंग (Beijing) है। Beijing चीन का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है।
2. राजधानी बीजिंग में रहने वाले लोग मंदारिन भाषा बोलते है। मंदारिन पुरे चीन की भी आधिकारिक भाषा है।
3. बीजिंग में बसों, ट्रॉली बस (बिजली से चलने वाली), उपनगरीय रेल और मेट्रो प्रणाली का व्यापक सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क है।
4. बीजिंग में घूमने लायक कई फेमस जगह है। बीजिंग के कुछ प्रमुख आकर्षण है - मुतिअन्यू ग्रेट वॉल, फॉरबिडन सिटी-द पैलेस म्यूजियम, समर पैलेस, द ग्रेट वॉल एट बैडलिंग, लामा टेम्पल, टेम्पल ऑफ हेवन, जिंगशान पार्क, जुओंग पास ऑफ ग्रेट वॉल, बेइहाई पार्क और हुआंगहुआचेंग ग्रेट वॉल।
5. बीजिंग के लोग मुद्र के रूप में रेनमिनबी (Renminbi) का उपयोग करते है। रेनमिनबी, पुरे चीन की भी आधिकारिक मुद्र है। युआन देश की आर्थिक और वित्तीय प्रणाली के खाते की इकाई है।
6. बीजिंग से निकटतम शहर तियानजिन है और उसी प्रकार बीजिंग से निकटतम देश उत्तर कोरिया हैं।
7. योंगडिंग एक नदी है जो बीजिंग नगरपालिका से होकर बहती है। माउंट लिंग, 2,303 मीटर की ऊंचाई के साथ बीजिंग का सबसे उच्चतम बिंदु है।
8. पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, धातु निर्माण, कपड़ा, घरेलू उपकरण आदि बीजिंग में मौजूद कुछ प्रमुख उद्योग है।
9. बीजिंग रोस्ट डक, जियाओज़ी, जिंग जियांग रौ सी, गंगौ पोटैटो, झाजियांग मियां और मंगोलियाई हॉटपॉट, बीजिंग के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।
10. क्या आप जानते है बीजिंग में 7 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल मौजूद है, जो कि दुनिया के किसी भी अन्य शहर के मुकाबले सबसे अधिक है। झोउकौडियन में पेकिंग मैन साइट, ग्रेट वाल ऑफ़ चाइना, फोर्बिडन सिटी, समर पैलेस, टेम्पल ऑफ़ हेवन, मिंग टॉम्ब्स और ग्रैंड कैनाल, बीजिंग में मौजूद विश्व विरासत स्थल है। बीजिंग घूमने जाने का प्लान बन रहे हो तो ये सब नोट कर लीजिए।
11. बीजिंग की जलवायु महाद्वीपीय है। बीजिंग मे गर्मियों का मौसम गर्म और उमस भरी होती हैं। सर्दियाँ ठंडी और शुष्क होती हैं। दिसंबर से फरवरी के महीने में बहुत अधिक ठंडी पड़ सकती है और तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जून से अगस्त अच्छी गर्मी पड़ती है। Video Credit - Nomadic Indian
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें