England ki rajdhani ka naam kya hai ? | इंग्लैंड की राजधानी
factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि England ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
इंग्लैंड की राजधानी क्या है?
1. इंग्लैंड की राजधानी का नाम लंदन (London) है। लंदन एक खूबसूरत शहर है और यह इंग्लैंड का सबसे बड़ा शहर भी है।
2. अंग्रेजी भाषा लंदन की आधिकारिक भाषा है और लंदन के अधिकांश लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है।
3. लंदन के मेयर ग्रेटर लंदन अथॉरिटी की कार्यकारिणी के प्रमुख होते हैं।
4. इंग्लैंड की राजधानी लंदन में लोग मुद्रा के रूप में पौंड का इस्तेमाल करते है। पौंड इंग्लैंड की आधिकारिक मुद्रा भी है।
5. लंदन में घूमने लायक कही खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। कुछ प्रमुख आकर्षण हैं - टॉवर ऑफ़ लंदन, टॉवर ब्रिज, चर्चिल वॉर रूम, नेशनल गैलरी, द ब्रिटिश म्यूज़ियम, वेस्टमिंस्टर एब्बे, विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूज़ियम, सेंट पॉल कैथेड्रल, नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम, और बरो मार्केट।
6. कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड, ब्राइटन, बाथ, सैलिसबरी, यॉर्क, नॉर्विच, ब्रिस्टल, विनचेस्टर और चिचेस्टर लंदन से निकटतम शहर हैं। फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी, पुर्तगाल, स्पेन, डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन और आइसलैंड लंदन से निकटतम देश हैं।
7. क्या आप जानते हैं लंदन में 4 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। लंदन में चार यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं 1. लंदन का टॉवर 2. केव में रॉयल बॉटैनिकल गार्डन 3. वेस्टमिंस्टर का महल, वेस्टमिंस्टर एब्बे और सेंट मार्गरेट चर्च 4. मैरीटाइम ग्रीनविच।
8. ब्रिटिश समर टाइम, सिटाडेल, लंदन योरूबा आर्ट्स फेस्टिवल, साउथ वेस्ट फोर, न्यू ईयर डे परेड, टेस्ट ऑफ लंदन, नॉटिंग हिल कार्निवल, लंदन जैज फेस्टिवल और वायरलेस फेस्टिवल लंदन के कुछ प्रमुख देखने लायक त्यौहार है।
9. शूटर्स हिल, हैरो हिल, हाईवुड हिल, वेस्टो हिल, पॉटर स्ट्रीट हिल, न्यूट हिल, हैम्पस्टेड हीथ और ऑरेंज ट्री हिल लंदन में मौजूद खूबसूरत पहाड़ है।
10. लंदन शहर में परिवहन की अच्छी व्यवस्था है। बसें, लंदन अंडरग्राउंड (ट्यूब), डॉकलैंड लाइट रेलवे, रिवर बस सेवाएं, लोकल ट्रेन, लंदन ट्राम, लंदन साइकिल किराया योजना आदि लंदन में मौजूद कुछ सार्वजनिक परिवहन हैं।
11. लंदन की समुद्र तल से ऊंचाई 11 मीटर है। द सर्पेन्टाइन, सेंट जेम्स पार्क झील, रुइस्लिप लीडो, वेस्ट बोटिंग झील, और बीच हिल झील लंदन में मौजूद खूबसूरत झीले है।
12. लंदन की जलवायु शीतोष्ण महासागरीय है। सर्दियाँ हल्की और ठंडी होती हैं, गर्मियों में मौसम गर्म होता है लेकिन गर्मियों में भी बारिश हो सकती है।
13. थेम्स नदी,फ्लीट नदी, वेस्टबोर्न नदी, टाइबर्न नदी और ली नदी लंदन से होकर बहनी वाली नदियां है।
14. हाईगेट वुड, बार्न्सबरी वुड नेचर रिजर्व, एपिंग फॉरेस्ट, ओक हिल, वुड्स नेचर रिजर्व, सिडेनहैम हिल और डुलविच वुड, ब्रोक्सबोर्न वुड्स, हार्टवुड फॉरेस्ट और रुइसलिप वुड्स लंदन के कुछ बेहतरीन जंगल और वुडलैंड्स हैं जहाँ लोग छुट्टियों में अपना समय बिताने जाते है।
15. सर्विस सेक्टर, निर्माण उद्योग, कंस्ट्रक्शन और पर्यटन लंदन के कुछ प्रमुख रोजगार उद्योग हैं।
16. लंदन से करीब मौजूद कुछ प्रमुख बीचों के नाम हैं - व्हिटस्टेबल बीच, पोर्ट मीडो, बर्लिंग गैप, आइल ऑफ ग्रेन बीच और डंगनेस।
17. फिश एंड चिप्स, द इंग्लिश ब्रेकफास्ट, आफ्टरनून टी, संडे रोस्ट, कॉकल्स, बैंगर्स एंड मैश, पाई एंड मैश लंदन के लोगों का कुछ मनपसंदीदा भोजन है। Video Credit - Hum Tum In England
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें