France Capital Name | France Ki Rajdhani kya hai? | फ्रांस की राजधानी क्या है?
factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि France ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
फ्रांस की राजधानी क्या है?
1. फ्रांस की राजधानी का नाम पेरिस (Paris) है। Paris शहर, देश के उत्तर-मध्य भाग में सीन नदी के किनारे स्थित है। पेरिस फ्रांस का सबसे बड़ा शहर भी है।
2. पेरिस के लोग फ्रेंच भाषा बोलते हैं। फ्रेंच पुरे फ्रांस की भी आधिकारिक भाषा है।
3. पेरिस मेट्रो, पेरिस के आसपास जाने का सबसे तेज़ तरीका है। इसके अलावा आप पेरिस घूमने के लिए बस, ट्राम और टैक्सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. पेरिस में घूमने लायक कई फेमस जगह है। पेरिस के कुछ प्रमुख आकर्षण है - मुसी डी ऑर्से, कैथेड्रेल नोट्रे-डेम डे पेरिस, सैंट चैपल, पालिस गार्नियर, एफिल टावर, मुसी डे ल ऑरेंजी, आर्क डी ट्रायम्फ, लौवर म्यूजियम, सीन नदी और लक्जमबर्ग गार्डन।
5. पेरिस के लोग मुद्र के रूप में यूरो का उपयोग करते है। यूरो, पुरे फ्रांस की भी आधिकारिक मुद्र है।
6. फ्रांस जिसमे पेरिस भी शामिल है यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पेरिस से निकटतम शहर वर्साय है और उसी प्रकार पेरिस से निकटतम देश बेल्जियम हैं।
7. पेरिस के पूर्व की ओर एक सैन्य किला और जेल था, जिसे बैस्टिल के नाम से जाना जाता था। ये किला राजशाही के तानाशाही शासन का प्रतीक बन गया था। 14 जुलाई 1789 को क्रोधित और आक्रामक भीड़ ने इस किले पर हमला कर दिया। यह घटना उसके बाद हुई फ्रांस की क्रांति में निर्णायक क्षणों में से एक बन गई।
8. बैस्टिल दिवस (14 जुलाई) जो कि फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस भी है को पेरिस और पुरे फ्रांस में धूम-धाम से मनाया जाता है।
9. पेरिस की संस्कृति, कला, संगीत, संग्रहालयों, उत्साव और पेरिस में आयोजित होने वाले अन्य मनोरंजन से संबंधित है। विभिन्न प्रकार के स्थलचिह्न और वस्तुएं पेरिस से जुड़े सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जैसे एफिल टॉवर, नोट्रे डेम डी पेरिस और पालिस गार्नियर।
10. एक विनम्र, धीमी गति से बहने वाली, सीन नदी पेरिस के बीचों बीच से होकर बहने वाली एक खूबसूरत नदी है। सीन नदी पर आप बोटिंग का भी लुप्त उठा सकते हो।
11. बैंकिंग और बीमा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, खाद्य और दवा भंडार, फैशन और सौंदर्य के साधन, इंटरनेट और दूरसंचार, मीडिया और मनोरंजन, परिवहन आदि, पेरिस की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले कुछ प्रमुख क्षेत्र है।
12. क्रोइसैन्ट्स, एस्केरगोट्स, मैकरॉन्स, जैम्बोन-बेउरे, स्टेक टार्टारे और फ्रेंच चीस विथ ब्रेड, पेरिस के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।
13. पेरिस में मौजूद एफिल टावर 1964 से ऐतिहासिक स्मारकों की सूची में है। 324 मीटर ऊँचे इस टावर का निर्माण 31 मार्च, 1889 में पूरा हुआ था। दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अद्भुत आकर्षण है।
14. पेरिस की जलवायु सुखद है। सर्दियाँ आमतौर पर ठंडी होती हैं, लेकिन कठोर जमा देने वाली ठंडी नहीं होती, गर्मियाँ गर्म हो सकती हैं, हालाँकि कभी-कभार ही। गर्मियों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। एक अच्छी बात यह है की यहाँ साल के हर महीने 7 से 9 दिन तक बारिश हो सकती है। Video Credit - Anuj Bucket
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें