Germany ki Rajdhani | जर्मनी की राजधानी कहां है? यहाँ जाने | जर्मनी की राजधानी क्या है?
factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Germany ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
1. जर्मनी की राजधानी का नाम बर्लिन (Berlin) है। बर्लिन एक खूबसूरत शहर है जो कि जर्मनी के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है। बर्लिन क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से जर्मनी देश का सबसे बड़ा शहर है।
2. जर्मन भाषा बर्लिन की आधिकारिक और मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा बर्लिन के अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा समझ और बोल सकते है।
3. बर्लिन घूमने का एक सबसे अच्छा तरीका U-Bahn भूमिगत ट्रेन या S-Bahn क्षेत्रीय, एलिवेटेड ट्रेन है। इन ट्रेनों की मदद से आप पूरा बर्लिन शहर घूम सकते हो।
4. बर्लिन के लोग मुद्र के रूप में यूरो का उपयोग करते है। यूरो, पुरे जर्मनी की आधिकारिक मुद्र भी है।
5. बर्लिन में घूमने लायक कई जगह है। बर्लिन के कुछ प्रमुख आकर्षण है - रीचस्टैग बिल्डिंग, बर्लिन की दीवार का स्मारक, पेर्गमोनम्यूजियम, संग्रहालय द्वीप, फ्रेडरिकस्टेड-पलास्ट, ब्रैंडेनबर्ग गेट, चिड़ियाघर बर्लिन, ईस्ट साइड गैलरी, बर्लिनर डोम और टियरगार्टन।
6. बर्लिन की दीवार ने 1961 से 1989 तक बर्लिन को भौतिक और वैचारिक रूप से विभाजित किया। इस दीवार ने पश्चिमी बर्लिन को पूर्वी जर्मनी से अलग किया। आज भी बर्लिन की दीवार शहर के कुछ हिस्सों में एक स्मारक के रूप में खड़ी है।
7. बर्लिन शहर यूरोप महाद्वीप में स्थित है। बर्लिन से होकर कई नदियां बहती है। स्प्री बर्लिन की मुख्य नदी है।
8. इसके अलावा बर्लिन में कई पहाड़ भी मौजूद है। बर्लिन का सबसे ऊँचा पर्वत मुगेलबर्ग (114 मीटर) है।
9. करीवस्ट, ईसबीन, श्निट्ज़ेल, प्रेट्ज़ेल, कार्टोफ़ेलपफ़र, कोनिग्सबर्गर क्लोप्स, कार्टोफ़ेलसुप्पे, और बर्लिनर पफ़ानकुचे, बर्लिन के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।
10. ग्रुनेवाल्ड एक जर्मन जंगल है जो बर्लिन के पश्चिमी हिस्से में हवेल नदी के पूर्व की ओर स्थित है, मुख्यतः ग्रुनेवाल्ड इलाके में। 7,400 एकड़ में स्थित यह जंगल बर्लिन शहर का सबसे बड़ा हरित क्षेत्र भी है।
11. बर्लिन में अनुभव करने लायक कुछ शीर्ष उत्साव है - रोशनी का उत्साव, जैज़फेस्ट बर्लिन, बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, और संस्कृतियों का कार्निवल।
12. क्या आप जानते है बर्लिन में तीन विश्व धरोहर स्थल भी मौजूद है। बर्लिन के तीन अद्वितीय विश्व धरोहर स्थल है - पॉट्सडैम और बर्लिन के महल और पार्क, संग्रहालय द्वीप, और बर्लिन आधुनिकता आवास सम्पदा।
13. बर्लिन की जलवायु समशीतोष्ण महाद्वीपीय है। गर्मियों में औसत तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। बारिश हर महीने 7 से 10 दिन तक हो सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने में सर्दी अधिक हो सकती है और तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। Video Credit - Foreign Ki Duniya
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें