पाकिस्तान की राजधानी क्या है ? | Capital of Pakistan in Hindi


Pakistan ki Rajdhani

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Pakistan ki Rajdhani (Capital of Pakistan) पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

1. पाकिस्तान की राजधानी का नाम इस्लामाबाद (Islamabad) है। इस्लामाबाद शहर पोटवार पठार पर, रावलपिंडी से 14 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में स्थित हैं।

2. इस्लामाबाद में अधिकतर लोग उर्दू भाषा बोलते है। उर्दू पाकिस्तान की आधिकारिक भाषा भी है। उर्दू के अलावा इस्लामाबाद में कई लोग अंग्रेजी भाषा भी बोलना जानते है।

3. इस्लामाबाद में मौजूद सभी कस्बों में ट्रेन और बस सेवाओं के माध्यम से पहुँचा जा सकता है जो कि ज्यादातर पड़ोसी शहर रावलपिंडी से चलती हैं।

4. इस्लामाबाद के लोग मुद्र के रूप में पाकिस्तानी रुपया का उपयोग करते है। पाकिस्तानी रुपया, पुरे पाकिस्तान की भी आधिकारिक मुद्र है।

5. इस्लामाबाद में घूमने लायक कई जगह है। इस्लामाबाद के कुछ प्रमुख आकर्षण है - फैसल मस्जिद, दमन-ए-कोह, पाकिस्तान स्मारक संग्रहालय, मार्गल्ला हिल्स, सैदपुर गांव, लेक व्यू पार्क, लोक विरसा संग्रहालय, और रावल झील।

पाकिस्तान की राजधानी


6. इस्लामाबाद से निकटतम शहर रावलपिंडी है और उसी प्रकार इस्लामाबाद से निकटतम देश भारत और अफ़ग़ानिस्तान हैं।

7. निहारी, हलवा पूरी, दाल, चपली कबाब आदि इस्लामाबाद के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।

8. कोरंग नदी एक धारा है जो मुरी हिल्स से निकलती है और इस्लामाबाद की ओर बहती है। यह धारा इस्लामाबाद में मौजूद कृत्रिम रावल झील में मिल जाती है।

9. इस्लामाबाद की जलवायु की अगर बात करें तो इसे चार मौसमों में बाँट सकते है - एक सुखद वसंत (मार्च से अप्रैल), एक गर्म गर्मी (मई से अगस्त), एक गर्म शुष्क शरद ऋतु (सितंबर से अक्टूबर), और एक ठंडी सर्दी (नवंबर से फरवरी)।

10. पाकिस्तान की राजधानी पहले क्या थी? - पाकिस्तान की आजादी से लेकर 1967 तक पाकिस्तान की राजधानी कराची थी। कराची को पाकिस्तान की राजधानी मुहम्मद अली जिन्ना ने चुना था। 60 के दशक की शुरुआत में अस्थायी रूप से राजधानी को रावलपिंडी में स्थानांतरित किया गया था, और फिर 1966 में आवश्यक विकास कार्य पूरा होने पर इस्लामाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया। 14 अगस्त 1967 को आधिकारिक रूप से इस्लामाबाद, पाकिस्तान की नई राजधानी बानी।

दोस्तों के साथ शेयर करें

अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें



विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में