Sri Lanka ki Rajdhani | श्रीलंका की राजधानी यहाँ जाने | Sri Lanka ki rajdhani kahan hai?


Sri Lanka ki Rajdhani

factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि Sri Lanka ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।

श्रीलंका की राजधानी कहां है?

1. श्रीलंका की दो राजधानी है। एक राजधानी है, कोलंबो (Colombo) और दूसरी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे (Sri Jayawardenepura Kotte). Colombo श्रीलंका की कार्यकारी और न्यायिक राजधानी है। Sri Jayawardenepura Kotte, एक कोलंबो उपनगर, श्रीलंका की विधायी राजधानी है।

2. सिंहली, श्रीजयवर्धनापुरा कोटे और कोलंबो के अधिकतर लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा कई लोग तमिल और अंग्रेजी भाषा भी जानते है।

3. श्रीजयवर्धनापुरा कोटे और कोलंबो में इंट्रा-सिटी बसों का उत्कृष्ट नेटवर्क है। इसके अलावा आप परिवहन के लिए टैक्सी और ऑटोरिक्शा का भी उपयोग कर सकते हैं।

4. श्रीजयवर्धनापुरा कोटे और कोलंबो के लोग मुद्र के रूप में श्रीलंकाई रुपया का उपयोग करते है। श्रीलंकाई रुपया, पुरे श्रीलंका की भी आधिकारिक मुद्र है।

5. गाले फेस ग्रीन, गंगारामया मंदिर, विहारमहादेवी पार्क, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, नेशनल जूलॉजिकल गार्डन - देहीवाला, गंगाराम सीमा मलकाया, बेइरा झील, केलानिया राजा महा विहाराय, कोलंबो नेशनल म्यूजियम आदि कोलोंबो में घूमने लायक कुछ प्रमुख जगह हैं।

6. श्रीजयवर्धनापुरा कोटे में घूमने लायक कई जगह है। श्रीजयवर्धनापुरा कोटे के कुछ प्रमुख आकर्षण है - बेडेगाना वेटलैंड पार्क, दियासरू पार्क, रंगित लंका, राणावाना रॉयल मंदिर, महामेवनावा अमावतुरा मठ, और वाटर्स एडज।

श्रीलंका की राजधानी

7. देहीवाला-माउंट लाविनिया, श्रीजयवर्धनापुरा कोटे से निकटतम शहर है और उसी प्रकार श्रीजयवर्धनापुरा कोटे से निकटतम देश भारत है।

8. केलानी, श्रीजयवर्धनापुरा कोटे से होकर बहने वाली एक नदी है। यह नदी श्रीजयवर्धनापुरा कोटे के लोगों के लिए पीने के पानी का एक मुख्य स्रोत भी है। दियावन्ना, श्रीलंका के श्रीजयवर्धनापुरा कोटे में मौजूद एक झील है। यह झील काफी लोकप्रिय है क्योंकि झील के केंद्र में एक कृत्रिम द्वीप पर श्रीलंकाई संसद भवन बनाया गया था।

9. चावल और करी, किरिबाथ, वटलप्पन, इडियप्पा, इस्सो वडाई, समोसा, हॉपर, और बॉम्बे मुटाई, श्रीजयवर्धनापुरा कोटे और कोलंबो के लोगों का कुछ मनपसंदीदा व्यंजन है।

10. श्रीजयवर्धनापुरा कोटे और कोलंबो की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है। यहाँ साल भर मौसम गर्म रहता है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ साल भर अच्छी बारिश पड़ती है।

Video Credit - Pamela Mukherjee (Every Corner of World)


यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें


विभिन्न देश और राज्य की राजधानी (कैपिटल) हिंदी में