factshindi.com पर आपका स्वागत है, आपसे request है कि UP ki Rajdhani पर लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लास्ट लाइन तक पूरा पढ़े ताकि आप एक भी point मिस न कर सके।
Uttar Pradesh ki rajdhani kya hai?
1. उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ (Lucknow) है। यदि हम लखनऊ को उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर देखते है तो यह लगभग राज्य के केंद्र में गोमती नदी पर, कानपुर से लगभग 72 किलोमीटर दूर स्थित है।
2. हिंदी लखनऊ शहर की मुख्य भाषा है इसके अलावा उर्दू भी व्यापक रूप से बोली जाती है। लखनऊ में कई लोग अंग्रेजी भाषा भी बोलना जानते हैं।
3. 1920 में सरकार की प्रांतीय सीट इलाहाबाद से लखनऊ स्थानांतरित हो गई। 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, संयुक्त प्रांत को उत्तर प्रदेश राज्य में पुनर्गठित किया गया और लखनऊ इसकी राजधानी बना रहा।
4. लखनऊ में घूमने लायक कई फेमस जगह है। लखनऊ के कुछ प्रमुख आकर्षण है - बड़ा इमामबाड़ा, ब्रिटिश रेजीडेंसी, जनेश्वर मिश्रा पार्क, हजरतगंज, ला मार्टिनियर कॉलेज, चंद्रिका देवी मंदिर, अंबेडकर मेमोरियल पार्क, चौक, अमीनाबाद और रूमी दरवाजा।
5. लखनऊ से निकटतम शहर कानपूर है और उसी प्रकार लखनऊ से निकटतम देश नेपाल हैं।
6. लखनऊ महोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला उत्सव है। यह हर साल जनवरी या फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव लखनऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। यह उत्सव एक ही छत के नीचे समृद्ध व्यंजन, कला, शिल्प और संस्कृति का अनुभव करती है।
7. गोमती और सई लखनऊ से होकर बहने वाली दो प्रमुख नदियाँ है। गोमती नदी लखनऊ शहर में 12 किलोमीटर बहती है। गोमती नदी का पानी लखनऊ के लोगों के लिए पीने के पानी का एक मुख्य स्रोत भी है।
8. कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट, लखनऊ से लगभग 9 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित एक शहरी वन है। लोग यहाँ अक्सर पिकनिक मानने आते हैं।
9. रसायन उद्योग, मशीन टूल्स, वैमानिकी, फर्नीचर, कपड़ा उद्योग, शिक्षा, आईटी और सॉफ्टवेयर लखनऊ के कुछ प्रमुख उद्योग है।
10. छोले भटूरे, कबाब, मलाई मक्खन, पूरी-कचौरी, बिरयानी, निहारी कुलचा, शीरमाल और मलाई पान, लखनऊ में खाने लायक कुछ स्वादिष्ट व्यंजन है।
11. लखनऊ में दिसंबर से फरवरी तक सर्दी का मौसम होता है, अप्रैल से जून अच्छी गर्मी पड़ती है। वर्षा ऋतु मध्य जून से मध्य सितम्बर तक होती है। Video Credit - Travel Guide by Swaraj Sahay
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
अगली राजधानी के बारे में हिंदी में पढ़ने के लिए Next पर क्लिक करें